संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया धमाकेदार डेब्यू- सुपर ग्लैमरस तस्वीरें वायरल
सुहाना खान और नव्या नंदा के बाद अब शनाया कपूर ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ने भले ही अभी बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन लाइमलाइट से वो दूर नहीं हैं। अनिल कपूर से लेकर अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, सुहाना खान, नव्या नवेली, अनन्या पांडे सभी ने इंस्टाग्राम पर शनाया का स्वागत किया है।
वहीं, पिता संजय कपूर ने बेटी के लिए लिखा, "मेरी बेटी शनाया कपूर इंस्टाग्राम पर आ गई है। कृपया कर उसे प्यार दीजिए.." बता दें, डेब्यू के साथ ही शनाया को लगभग डेढ़ लाख लोग फॉलो कर रहे हैं।

अफवाहें हैं कि शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसीलिए अपनी फैन फॉलोइंग को और पक्का करने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है और फैंस के साथ अपने जिंदगी के खास पलों को शेयर कर रही हैं।
शनाया कपूर ने अपनी एक शानदार फोटो शेयर की और लिखा, "जीवन का पेज पलट रही हूं.." बहरहाल, शनाया अपनी तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।


Click it and Unblock the Notifications












