कृष 3 की रिलीज के बाद रितिक इज बैक
रितिक रोशन के चाहने वालों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है कि उनका चहेता सितारा बहुत जल्द शूटिंग पर वापसी करने वाला है वो भी फूल एनर्जी के साथ। जी हां खबर आ रही है कि रितिक रोशन नवंबर में शूटिंग पर लौटेंगे अपनी फिल्म बैंग बैंग के लिए। उनकी यह शूटिंग उनकी मोस्ट अवेटड फिल्म कृष 3 की रिलीज यानी की 4 नवंबर के बाद होगी। और अगर यह फिल्म हिट होती है तो रितिक की यह वापसी फूल एनर्जी और खुशी के साथ होगी।
गौरतलब है कि रितिक को उनके डाक्टरों ने पूरे चार महीने ब्रेन सर्जरी के कारण फिल्मी सेट से दूर रहने को कहा था क्योंकि उनके डॉक्टरों का मानना था कि शारीरिक श्रम से उनके ब्रेन पर असर पड़ेगा, रितिक को बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते हुए चोट लगी थी। जिसके कारण उनके ब्रेन के एक हिस्से में रक्त का थक्का जम गया था, जिसके बाद उनकी 9 जुलाई को ब्रेन सर्जरी हुई थी। फिल्म बैंग बैंग में रितिक के साथ कैटरीना कैफ है।
आपको बता दें कि एक्शन और ग्राफिक्स के कमाल वाली फिल्म कृष 3, दिवाली पर यानी 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। जिसमें की लीड रोल रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। फिल्म में रितिक रोशन ट्रिपल रोल में हैं जो कि अपने आप में एक अनोखी बात है। देखना दिलचस्प होगा कि अपने ट्रेलर की तरह फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर धूम मचाती है कि नहीं? इसमें कोई शक नहीं कि राकेश रोशन ने फिल्म को पूरी तरह से मनोरंजन और सुपर हीरो के लिए बनाने में हर चीज का सावधानी पूर्वक ध्यान रखा है। फिल्म में संगीत राजेश रोशन का है।
फिल्म के ट्रेलर को तीन दिन में 4 मिलयन लोगों ने देखा था जिसके बाद इस फिल्म के प्रति लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
