बीमार हैं रितिक इसलिए नहीं करेंगे 'शुद्धि'
रितिक ने एक लिखित बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि "मैंने और करन मल्होत्रा ने महत्वाकांक्षी फिल्म 'शुद्धि' के लिए जुटने का निर्णय लिया था। लेकिन अब मैं 'शुद्धि' जैसे विषय से बंधकर नहीं रह सकता।"
कहा जा रहा है कि रितिक रोशन इन दिनों हेल्थ इशू से जूझ रहे हैं इसलिए ही वह आजकल लंदन में भी हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म 'शुद्धि' में काम करने से इंकार कर दिया है। फिल्म 'शुद्धि' का डायरेक्शन 'अग्निपथ' वाले करण मल्होत्रा कर रहे हैं जो कि रितिक के साथ 'अग्निपथ' में काम कर चुके हैं। इसका निर्माण करन जौहर के बैनर धर्मा प्रोडेक्शन के तले हुआ था । एक बार फिर से दोनों करण मिलकर 'शुद्धि' का निर्माण कर रहे हैं।
'शुद्धि' में फ्लॉप करीना की जगह लेंगी हिट दीपिका पादुकोण!
रितिक ने दोनों फिल्मकारों की आगामी फिल्म की कामयाबी की कामना की। वह आशा करते हैं कि फिल्म भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। रितिक ने कहा, "मैंने 'अग्निपथ' में करन के साथ काम करके बतौर अभिनेता एक बेहतरीन अनुभव पाया। मुझे यकीन है कि जौहर और मल्होत्रा उससे भी आगे जाएंगे। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं।"
कहा जा रहा है कि रितिक के बॉय-बॉय कर देने से अब उनकी जगह रणवीर सिंह ले सकते हैं। फिल्म पूर्वजन्म पर आधारित है, इसलिए फिल्म में हीरो-हीरोईन का डबल रोल होने की संभावना थी। अगर रितिक रोशन की जगह रणवीर सिंह आते हैं तो यह रणवीर सिंह की पहली डबल रोल वाली फिल्म होगी। देखते हैं कि क्या होता है?


Click it and Unblock the Notifications












