..................... Hit Deepika Padukone in, Flop Kareena Kapoor out of 'Shuddhi'? - Hindi Filmibeat

'शुद्धि' में फ्लॉप करीना की जगह लेंगी हिट दीपिका पादुकोण!

हमेशा से बॉक्सऑफिस रिपोर्ट का असर फिल्म की कास्ट पर पड़ता है , तभी तो जो सफल होता है, उसी को लोग साइन करने लगते हैं जो कि अब करीना कपूर के भी ऊपर लागू होता दिख रहा है। शादी के बाद करीना की रिलीज दोनों फिल्में 'सत्याग्रह' और 'गोरी तेरे प्यार में'.. ने बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया।

हालांकि 'सत्याग्रह' मल्टी स्टार होने की वजह से सफल तो रही लेकिन करीना को इस फिल्म का क्रेडिट नहीं मिला। तो वहीं 'गोरी तेरे प्यार'..जैसी सोलो हिरोईन वाली फिल्म में भी करीना लोगों को ठंडी ही लगी जिसकी वजह से करण जौहर की फिल्म 'शुद्दि' में अब करीना कपूर को बाहर कर देने की खबर आ रही है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में करण मल्होत्रा आज की सबसे सफल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को साइन करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने दीपिका से बात भी की है लेकिन दीपिका की ओर से अभी तो ना किया गया है और ना ही हां बोला गया है। लेकिन करण मल्होत्रा की पूरी कोशिश है कि वह अपनी फिल्म के लिए हर हाल में दीपिका को साइन कर लें।

मालूम हो कि करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'शुद्दि' में रितिक रोशन के साथ करीना के काम करने की खबर थी जो कि पूरे 12 साल बाद साथ काम करने जा रहे थे, लेकिन अब सारी बातों पर विराम लग गया है। अब करीना की जगह दीपिका को लिए जाने की खबर है। देखते हैं कि बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक 'शुद्दि' में, रितिक संग पर्दे पर कौन इश्क फरमाता है? दीपिका या करीना।

मालूम हो कि पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म 'शुद्दि' एक रोचक प्रेमकहानी है, जिसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है। वैसे आपको बता दें कि इस साल की सफल फिल्म रामलीला में भी पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, करीना को साइन करना चाहते थे लेकिन जब करीना ने फिल्म साइन करने से मना कर दिया तो उन्होंने दीपिका को अपनी फिल्म में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X