बॉलीवुड के सबसे महंगे डाइवोर्सी कपल्स रितिक-सुजैन, 380 करोड़ में हुआ तलाक

रितिक-सुजैन की प्रेम कहानी की लोग कसमें खाते थे, दोनो को चार्मिंग और मेड फॉर इच अदर कहा जाता था। लेकिन ना जाने फिर क्या हुआ कि दोनों की राहें अलग हो गई, जहां रितिक-सुजैन के तलाक की खबर साल 2013 की सबसे बड़ी बॉलीवुड खबर बनीं वहीं दूसरी ओर रितिक-सुजैन दोनों बॉलीवुड के सबसे बड़े तलाकशुदा कपल्स भी बन गये हैं।

रितिक और सुजैन के बीच 380 करोड़ का तलाक हुआ है। जो कि हिंदुस्तान का सबसे महंगा तलाक है। कहा जा रहा है कि सुजैन तो रितिक से 400 करोड़ की मांग की थी लेकिन वकीलों के हस्तकक्षेप के बाद यह मामला 380 करोड़ पर आकर खत्म हुआ।

रितिक-सुजैन बनें बॉलीवुड के सबसे महंगे डाइवोर्सी कपल्स

मालूम हो कि रितिक-सुजैन बचपन के दोस्त थे और जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हो गई थी। जिसके बारे में जैसे ही उनके घरवालों को खबर हुई उन्होंने दोनों को शादी के बंधन में बांध दिया। रितिक-सुजैन अपनी निजी लाइफ में काफी खुश दिखायी पड़ते थे। दोनों को दो प्यारे-प्यारे बेटे भी हैं जिनकी कस्टडी मम्मी सुजैन के ही पास रहेगी।

मालूम हो कि रितिक-सुजैन के 13 साल पुराने वैवाहिक जीवन का अंत होने से उनके फैंस बहुत ज्यादा दुखी है। अभी भी लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर दोनों क्यों अलग हो गये?

लोगों को अभी तक यही लगता था कि रितिक-सुजैन की बनी नहीं इसलिए दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया लेकिन अब जब 380 करोड़ की खबर आयी है तो भी लोगों के मन में सुगबुगाहट होने लगी है कि आखिर किस बात की भरपाई रोशन कर रहे हैं जिसके कारण वो सुजैन को एक-दो नहीं 380 करोड़ देने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X