रितिक से हुए तलाक ने सुजैन से उनका दोस्त भी छीना!
साल 2013 की सबसे बड़ी ब्रेकअप स्टोरी थी रितिक-सुजैन का तलाक, जो कि क्यों हुआ, इस बारे में जानने को हर कोई आज भी बेताब है। मीडिया में खबर आयी कि सुजैन और अभिनेता अर्जुन रामपाल की गहरी दोस्ती, सुजैन-रितिक के तलाक की वजह रही है, जिस पर अर्जुन रामपाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि रितिक-सुजैन के तलाक में उनका कोई हाथ नहीं है।
और शायद इसी वजह से ही उन्होंने अब अपनी दोस्त सुजैन को मुश्किल हालात में अकेला छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि अपने ऊपर आरोप लगने की वजह से अर्जुन रामपाल और सुजैन की दोस्ती में दरार आ गयी है।
हाल ही में सुजैन ने न्यूईयर पार्टी अपनी फैमिली संग मनायी तो वहीं हमेशा नया साल सुजैन के साथ मनाने वाले अर्जुन रामपाल अपनी बीवी मेहर और बेटी के साथ दुबई चले गये छुट्टियां बिताने।
कहा जा रहा है कि अर्जुन को अपने ऊपर लगे आरोपों से काफी धक्का लगा है और अपनी मैरड लाइफ में शांति और सूकून बरकरार रखने के लिए उन्होंने सुजैन से दूरी ही बनाना उचित समझा। मालूम हो कि अर्जुन रामपाल और सुजैन और रितिक के कॉमन फ्रेंड हुआ करते थे लेकिन बाद में वह रितिक से दूर सुजैन के ज्यादा करीब हो गये।


Click it and Unblock the Notifications












