सैफ नहीं रितिक हैं करीना के लिए बेस्ट : करीना कपूर
कभी रितिक के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में रहने वाली करीना कपूर आज भले ही सैफ अली खीन की बेगम हो लेकिन उन्हें सैफ से कहीं ज्यादा अच्छे रितिक लगते हैं बतौर एक्टर। हालांकि करीना ने खुले तैर पर कुछ नहीं कहा। लेकिन इशारों-इशारों में बता दिया कि रितिक एक टैलेंटड एक्टर हैं।
करीना ने साफ कहा कि "मैं 'शुद्धि' को लेकर बेहद उत्साहित हूं। क्योंकि इस फिल्म में मैं रितिक रोशन के साथ काम कर रही हूं। हम दोनों अर्से बाद साथ काम कर रहे हैं। वह एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं। हमारे देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से वह एक हैं।" ऐसी बातें करीना ने सैफ के लिए कभी नहीं कहीं।
मालूम हो कि 'शुद्दि' फिल्म में रितिक और करीना लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक अग्निपथ फिल्म वाले करण मल्होत्रा हैं। फिल्म पुर्नजन्म की कहानी है।
रितिक और करीना ने 12 साल पहले करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी जबकि उसके बाद दोनों ने साथ में, मुझसे दोस्ती करोगे और साल 2003 में बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में साथ काम किया था लेकिन फिल्में फ्लॉप हो गयी थी।
गौरतलब है कि ये फिल्म भगवान शिव पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रितिक रोशन भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं तो हो सकता है फिल्म में पार्वती का रोल करीना तो मिले।
करीना ने कहा कि मैं इस फिल्म का इंतजार कर रही हूं। हम जनवरी 2014 में शूटिंग शुरू करेंगे।"फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई और उत्तराखंड में होगी।


Click it and Unblock the Notifications












