IPL 8 ममता दी से बोले रितिक रौशन जल्द कोलकाता में करुंगा शूट!
आइपीएल 8 की ओपनिंग सेरमनी में परफॉर्म करने के लिए रितिक रौशन कोलकाता पहुंचे। कोलकाता जाने के बाद सबसे पहले रितिक रौशन मिले ममता बनर्जी से और उन्होंने रितिक रौशन क तोहफे के तौर पर रितिक को एक स्कार्फ दिया जिसे गले में डाले रितिक रौशन ने आइपीएल 8 के स्टेज पर परफॉर्मेंस दी।
ममता बैनर्जी से मिलने के बाद रितिक ने मीडिया को बताया "जब भी मैं उनसे मिलता हूं तो मुझे हमेशा वो प्यार से भरी हुई मिलती हैं। मुझे इस शहर से बहुत प्यार है और साथ ही ममता दी से भी। इस प्यार के लिए मैं कुछ भी करुंगा। मैं कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में सम्मिलित जरुर होंगा।"
इसके अलावा ममता दी ने रितिक रौशन से कहा कि वो अपनी फिल्म की शूटिंग करने कोलकाता जरुर आएं जिसपर रितिक रौशन ने तुरंत हामी भर दी। तो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए हो सकता है रितकि रौशन कोलकाता में नजर आएं।
रितिक रौशन से मिलने के बाद ममता बेैनर्जी ने ट्विटर पर अपनी और रितिक रौशन की तस्वीर भी शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications












