रितिक-करीना के साथ करण करेंगे बॉक्सऑफिस धमाका
करण जौहर, रितिक रोशन और करीना कपूर ऐेसे कलाकार हैं जिनकी फिल्में बनने से पहले ही चर्चा में आ जाती हैं। और सोचिए जब तीनों साथ में आयेंगे तो फिल्म के बारे में लोगों की उम्मीद कितनी हाई हो जायेगी। और लोगों की उम्मीदें बेवजह भी नहीं हैं क्योंकि तीनों ने जब भी साथ काम किया तो एक बड़ा धमाका देखने को मिला।
आज से 12 साल पहले करीना-रितिक करण की की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था।
उसके बाद करीना, रितिक के साथ बड़ी हिट मे नजर नहीं आयी तो वहीं पिछले साल करण जौहर के साथ फिल्म अग्निपथ में नजर आये जो कि एक बड़ी हिट थी।यहां गौर करने वाली बात यह है कि अग्निपथ को भी करण मल्होत्रा ने निर्देशित किया जो कि शुद्दि के निर्देशक हैं।
इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म शुद्दि भी एक बड़ी हिट होगी। गौरतलब है कि ये फिल्म भगवान शिव पर आधारित फिल्म है। फिल्म में रितिक रोशन भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं तो हो सकता है फिल्म में पार्वती का रोल करीना तो मिले।
कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म पुनर्जन्म की कहानी कहती है। जिसके लिए करीना-रितिक के दो रूप आपको फिल्म में देखने को मिलेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications












