..................... Hrithik roshan, Kareena Kapoor to sport two different looks in 'Shuddhi' - Hindi Filmibeat

एक बार फिर से डबल रोल में नजर आयेंगे रितिक रोशन

रितिक रोशन के लिए साल 2013 प्रोफेशनली तो बहुत बढिया रहा लेकिन पर्सनली उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आया और उनकी पत्नी सुजैन रौशन का उनसे तलाक हो गया। लेकिन दो बच्चों के पापा रितिक रोशन ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला करते हुए बहुत जल्द ही फिल्मों की शूटिंग में लौटने का फैसला किया है। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शुद्धि को लेकर खासे चर्चा में हैं।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रितिक रोशन एक बार फिर से डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले अपनी पहली ही फिल्म कहो ना प्यार है.. में रितिक रोशन ने डबल रोल किया था। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा और निर्माता करण जौहर हैं।

करण मल्होत्रा की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म शुद्दि में रितिक रोशन के अपोजिट करीना कपूर हैं। फिल्म की कहानी औऱ किरदारों के बारे में बात ना करते हुए करण ने कहा कि बस अभी इतना बोल सकता हूं फिल्म शुद्दि में आप रितिक औऱ करीना को नये अंदाज में देखेंगे। दोनों का एक अलग रूप लोगों के सामने आयेगा जो कि अभी तक कभी भी देखा नहीं गया है।

खबर यह भी है कि करीना कपूर फिल्म शुद्धि के लिए सिक्स पैक ऐब्स बनाएंगी और ऐसा करने वाली वह बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री होंगी। सिक्स पैक के लिए करीना मार्शल आर्ट की स्पेशल ट्रेनिंग भी लेंगी जो कि बहुत जल्द शुरू होगी।

गौरतलब है कि रितिक और करीना ने 12 साल पहले करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी जबकि उसके बाद दोनों ने साथ में, मुझसे दोस्ती करोगे और साल 2003 में बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में साथ काम किया था लेकिन फिल्में फ्लॉप हो गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X