साल 2013 की सबसे बड़ी ब्रेकअप स्टोरी: रितिक-सुजैन का तलाक
साल 2013 बस कुछ दिनों का मेहमान है। इस साले ने जाते-जाते बॉलीवुड को बहुत कुछ दिया तो वहीं यह साल बहुतों को अपने साथ लेकर भी जा रहा है। फिल्मी कैनवस पर यह साल एक मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ दर्ज होगा। इस साल जहां कई फिल्मों ने आराम से करोड़ो की कमाई की वहीं इस साल कई लोगों के घर भी टूटे। जिसमें सबसे बड़ी दुखद खबर आयी रोशन परिवार की ओर से।
लंबे अरसे बाद रितिक रोशन की किसी फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई की। लेकिन जहां रोशन के फैंस 'कृष 3' की कमाई से खुश हो रहे थे वहीं दूसरी ओर रोशन के घर में मातम पसरा हुआ था क्योंकि रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन रोशन के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा था और आखिर कार कोई रिश्ता कब तक घसीटा जाता। और आखिर कार रितिक रोशन ने ऐलान कर ही दिया वह और उनकी पत्नी सुजैन रोशन अब अलग हो रहे हैं। दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया है।
हालांकि रितिक की ओर से गुजारिश की गयी थी कि मीडिया इस बात को तूल ना दें लेकिन रितिक के कहने से क्या होता है? रितिक की लाइफ में इतना बड़ा ट्विस्ट आ गया था और लोगों के बीच में इन बात को लेकर बातें ना हो भला ऐसा हो सकता था क्या? इस बात का असर आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि चंद रोज आयी पहली यह दुखद खबर साल 2013 की सबसे बड़ी ब्रेकअप स्टोरी बन गयी।
एक डेली सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2013 में सबसे ज्यादा लोग रितिक और सुजैन की तलाक की खबरों से परेशान हो गये हैं इनमें से अभी भी बहुत लोगों को लगता है कि रितिक-सुजैन के बारे में आयी यह न्यूज गलत है।
आगे की खबर स्लाइडों में -


Click it and Unblock the Notifications











