रेहान और रिदान के साथ डिज्नीलैंड पहुंचे रितिक, जमकर की मस्ती

कहते हैं ना लोगों के लिए जिंदगी में औलाद से बढ़कर कुछ नहीं होता है इसलिए तो रितिक रोशन अभी भी किसी न किसी रूप में अपनी पत्नी सुजैन खान से जुड़े हुए हैं क्योंकि उनके दोनों बच्चे अभी भी उनके टूट चूके रिश्ते को जोड़े हुए हैं। इसका ताजी तस्वीर दिखी डिज्नीलैंड में, जहां रितिक ने अपने दोनों बच्चों रेहान और रिदान के साथ खूब मस्ती की, जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है।

रितिक ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करने के बाद लिखा है कि अनजाने रास्ते पर सफर करते हुए आपको कुछ समय रूकना चाहिए और एक तस्वीर लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन ने साल 2013 में तलाक ले लिया, इसके साथ ही दोनों ने अपने 17 साल के पूराने रिश्ते को तोड़ दिया। आज तक दोनों के रिश्तों की खटास का कारण नहीं पता लग पाया है लेकिन आज भी लोग इस कारण को जानने के लिए पूरी तरह से बेचैन है।

वैसे रितिक-सुजैन ने तय किया है कि दोनों के झगड़े का असर उनके बच्चों पर नहीं पड़ेगा औऱ इसलिए रितिक-सुजैन बच्चों के कारण ही तलाक के बाद भी साथ नजर आते हैं। हालांकि डिज्नीलैंड में रितिक अकेले ही बच्चों के साथ नजर आये हैं लेकिन उनकी और बच्चों की मुस्कुराहट बताने के लिए काफी है कि उनके बीच में कोई दिक्कत नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X