प्रियंका चोपड़ा के इशारों पर नाच रहे हैं तलाकशुदा रितिक रोशन
जिसकी धुनों और गाने के बोल ने रितिक को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। खुद रितिक ने इस बारे में खुलासा किया है। रितिक ने ट्विटर पर लिखा है कि , "क्या आपने 'आई कांट मेक यू लव मी' सुना है? यह एक गीत आपको नचा देता है। बहुत खूब प्रियंका चोपड़ा। बढ़िया गीत।"
मालूम हो कि रितिक के साथ प्रियंका ने कृष और कृष 3 में काम किया है। पीसी वैसे भी राकेश रोशन की पंसदीदा अभिनेत्रियों में से एक है। हाल ही में रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक हो गया है।
मालूम हो कि 'आई कांट मेक यू लव मी' एलबम में भी प्रियंका ने अपने सेक्सी अंदाज का तड़का लगा दिया है। हालांकि प्रियंका का यह गाना इंटरनेशनल सुपर स्टार सिंगर बोनी रैट के एलबम से प्रेरित है।
जिसके बारे में पीसी ने कहा कि बोनी रैट जैसे लोग उनकी इंसपिरेशन हैं। मेरे और बोनी रैट के गाने के बोल एक जैसे हैं लेकिन दोनों ही गानों में काफी अंतर है। वो गाना बेले था और सैड वर्जन था जबकि मेरा एलबम मदमस्त डांस नंबर है।
अब रितिक जैसे कलाकार को प्रियंका के एलबम ने नाचने पर मजबूर कर दिया है तो इसका मतलब पीसी ने सही कहा कि उनका एलबम वाकई में मदमस्त डांस नंबर है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ygeMLzUr2NI?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
