Video: 'आई कांट मेक यू लव मी' जैसे सैड सांग को भी पीसी ने सेक्सी बना दिया

एक बार फिर से बॉलीवुड की पीसी यानी कि प्रियंका चोपड़ा अपने एलबम को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को प्रियंका ने अपना तीसरा गीत 'आई कांट मेक यू लव मी' जारी किया है।

देखें: 'आई कांट मेक यू लव मी' एलबम लॉंचिंग की तस्वीरें

यह गीत बोनी रैट के 1991 के क्लासिक गीत का नृत्य संस्करण है। प्रियंका कहती हैं कि उन्होंने इस बात का ख्याल रखा है कि उनका गीत मूल गीत के साथ न्याय करे और यही वजह है कि उन्होंने इसे अपने पहले सोलो गीत के रूप में चुना।

प्रियंका ने सोमवार को गीत के संगीत वीडियो के लांच के मौके पर कहा, "मेरा पूरा एलबम तैयार है। मैं तीसरा गीत सोलो चाहती थी न कि किसी के साथ गाया गीत, क्योंकि मेरे पहले दो गीत पहले ही विल.आई. एम.और पिटबुल के साथ हैं।"

प्रियंका कहती हैं कि एक युवती होने के नाते वह दिल टूटने के बाद 'आई कांट मेक यू लव मी' गीत सुनने की आदी थी। इसी गीत ने उन्हें गायिका बनने के लिए भी प्रेरित किया। 'इन माय सिटी' और 'एग्जॉटिक' उनके शुरुआती दो एलबम हैं।

पीसी ने कहा कि मेरे और बोनी रैट के गाने के बोल एक जैसे हैं लेकिन दोनों ही गानों में काफी अंतर है। वो गाना बेले था और सैड वर्जन था जबकि मेरा एलबम मदमस्त डांस नंबर है।

प्रियंका को पूरी उम्मीद है कि उनके एलबम 'एग्जॉटिक' की तरह 'आई कांट मेक यू लव मी' भी सफलता के झंडे गाड़ेगा। यह गाना आईटयून्स पर मौजूद है। देखते हैं कि पीसी के दावों में कितना दम है, फिलहाल तो उनके फैंस उनकी सक्सेस के लिए ऊपर वाले से दुआ मांग रहे हैं और उन्हें ऑल द बेस्ट बोल रहे हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ygeMLzUr2NI?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X