हॉलीवुड की इस स्पाई थ्रिलर में ऋतिक रोशन की धमाकेदार एंट्री? डिटेल्स जानकर उछल पड़ेंगे फैंस
कोरोना काल के झटके के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड़ फिल्म इंडस्ट्री दौड़ने लगी है और लगातार कई नई फिल्मों के ऐलान और रिलीज को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी में कुछ खबरें ऐसी भी सामने आ रहीं हैं जिनको जानने के बाद फैंस काफी खुश हैं। इस वक्त सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इसका कारण उनकी कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म है।
खबरों की मानें तो सुपरस्टार हॉलीवुड की अपकमिंग स्पाई फ़िल्म में लीड रोल के लिए नजर आ सकते हैं और इसको लेकर काफी तेजी से बातचीत चल रही है। मिड-डे की एक खबर है कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में एक तगड़ा धमाका करते नजर आएंगे। इस रिपोर्ट से पता चला है कि इसके लिए सुपरस्टार ऑडिशन का एक वीडियो भी भेजा है जिसके बाद इसको लेकर आगे जानकारी सामने आएगी।
करवाचौथ पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने हाथों पर लगाई कोरोना मेंहदी, तस्वीर वायरल


Click it and Unblock the Notifications