करवाचौथ पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने हाथों पर लगाई कोरोना मेंहदी, तस्वीर वायरल
बुधवार को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया और इस मौके पर पत्नियों ने अपने पतियों के लिए व्रत रखे और उनकी लंबी आयु की कामना की। ऐसे में बाजारों में कोरोना वायरस के कारण वो रौनक नहीं देखने को मिली जो कि हर साल रहा करती थी। ऐसे में हमारे बॉलीवुड से भी कई ऐसी खबरें सामने आईं हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बात करें तो श्रृंगार की तो इंडस्ट्री से कई लुक्स सामने आए लेकिन सबसे अलग मेंहदी लुक नजर आया आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप का।
ताहिरा की एक मेंहदी वाली तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जो कि पूरी तरह से तरह से कोविड 19 को समर्पित है। दरअसल करवाचौथ के दौरान ताहिरा ने अपने हाथ में कोरोना वायरस की तस्वीर बनाई हुई है और इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

इस तस्वीर के साथ ताहिरा कैप्शन में लिखती हैं.. 'कोरोना के समय पर ये करवाचौथ... और सही बताऊं तो मैं अपने हाथों पर बर्फ जैसा कुछ बनाना चाह रही थी।
ये सब तो समय की कमी के कारण हो गया है। किसी ने इशारा किया कि आप कोरोना वायरस बना सकती हैं.. अब आप मेरी इस कला पर दोष लगा सकते हैं या फिर ये दिमाग को पूरी तरह से घेरे हुए है।
सबको कोरोना फ्री करवाचौथ की शुभकामनाएं।' उनका ये पोस्ट वायरल और शिल्पा शेट्टी ने इस पर कमेंट करते हुए हंसने वाला रिएक्शन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications