'बैंग बैंग' के टीजर फी़डबैक से खुश रितिक-कैटरीना, फैंस को बोला थैंक्यू
'बैंग बैंग' के टीजर फी़डबैक से खुश रितिक-कैटरीना, फैंस को बोला थैंक्यू
मालूम हो कि सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'बैंग बैंग' का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है। फिल्म के हीरो रितिक को 'बैंग बैंग' की पूरी टीम पर नाज है, विशेषकर फिल्म के निर्देशक पर। रितिक ने कहा, "मैं खुश हूं कि हम सभी दर्शकों को 58 सेकेंड में आनंद देने में समर्थ हैं। यह आखिरकार उन्हीं के लिए है। आभार।"
वहीं, कैटरीना ने कहा, "हमारी फिल्म की झलक को मिली यह प्रतिक्रिया वास्तव में अभिभूत कर देने वाली है और मुझे खुशी है कि हमारी तरह सभी बेसब्री से 'बैंग बैंग' का इंतजार कर रहे हैं।
सिद्धार्थ आनंद निर्देशित 'बैंग बैंग' का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है। यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन-रोमांटिक फिल्म बताई गई है।'बैंग बैंग' दो अक्टूबर को रिलीज होगी।
यह वो ही फिल्म है जिसको शूट करते वक्त रितिक रोशन को पिछले साल सिर में चोट लगी थी जिसकी वजह से उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। फिल्म हॉलीवुड की एक हिट फिल्म की रीमेक है। फिल्म में कैट-रितिक के काफी हॉट सींस भी होंगे।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/LRARHtMzZQE?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
