बैंग बैंग में नहीं होगा रितिक-कैट का लिपलॉक

Bang Bang will not have Hrithik and Katrina liplock
हेडलाइन सुनकर आप सोच रहे होंगे कि अरे ये क्या हो गया, आपकी आंखों के सामने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में रितिक रौशन और कैटरीना कैफ का किसिंग सीन घूम गया होगा। लेकिन बैंग बैंग में भी अगर आप रितिक-कैट के लिपलॉक की आशा लगाए बैठे हैं तो आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। रितिक रौशन और कैटरीना कैफ ने जब जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में लिपलॉक सीन किया था तो उस समय रितिक के घर परिवार में काफी पंगे हुए थे। पिछले साल जब रितिक रौशन और उनकी पत्नी सुजैन रौशन अलग हुए तो उसके पीछे की वजहों में रितिक और कैटरीना की नजदीकी को भी शामिल किया गया। उसी दौरान रितिक बैंग बैंग फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे और कैटरीना को सामने पाकर अक्सर ही रितिक का मूड ऑफ होते देखा गया।

यहां तक कि कैटरीना की तरफ से भी किसी तरह की पहल करते नहीं पायी गयी। सूत्रों की मानें तो रितिक रौशन और कैटरीना कैफ दोनों ही शूटिंग के बाद का वक्त अपने वैनिटी वैन में बिताया करते थे और उन्हें किसी तरह की बातचीत करते नहीं देखा जाता। हालांकि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के दौरान रितिक और कैटरीना एक दूसरे के काफी नज़दीक आ गये थे। खबर तो ये भी थी कि दोनों के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गयी थीं। फिल्म में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी बहुत ही खास नज़र आई है। लेकिन बैंग बैंग के दौरान ये कैमिस्ट्री कहीं गायब थी। कैट भी रितिक के तलाक में खुद का नाम शामिल किये जाने से काफी परेशान थीं और इसलिए वो भी रितिक से दूरियां मेंटेन करती दिखीं।

तो लेटेस्ट गॉसिप ये है कि बैंग बैंग में रितिक और कैटरीना के बीच किसिंग सीन्स या बहुत ही सेक्सी या हॉट सीन्स ना होने के चांसेस बहुत ज्यादा है। चूंकि दोनों एक दूसरे से अलग अलग ही रहने की कोशिश कर रहे थे तो संभव है कि दोनों के बीच इस तरह के सीन्स भी ना फिल्माये गये हों। लेकिन फिल्मों के लिए तो ब्रेक अप बाद भी एक्टर्स अपने एक्स गर्लफ्रैंड या एक्स ब्वॉयफ्रैंड के साथ इंटिमेट होने में कसर नहीं छोड़ते तो कैटरीना और रितिक से भी कही ना कहीं लोगों को उम्मीद है कि उन्होंने अपनी निजी रंजिशें दूर रखकर एक दूसरे के साथ पूरे दिल से फिल्म की शूटिंग की होगी।

तो अब ये तो तभी पता चलेगा जब बैंग बैंग रिलीज होगी। फिल्म को रिलीज होने में अभी तो काफी वक्त है। लेकिन फिल्म को पोस्टर्स में रितिक और कैटरीना एक दूसरे के साथ काफी सेक्सी व हॉट नज़र आ रहे हैं और जब फिल्म को हिट कराने की बात आती हो तो हर एक एक्टर किसी भी हद को पार करने में कसर नहीं तोड़ता। देखते हैं बैंग बैंग के लिए रितिक व कैट किस हद तक गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X