'गे' फिल्म में रीयल रोल प्ले करेंगी जीनत
भारतीय सुंदरियों में से एक जीनत अमान साठ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं लेकिन उनके चेहरे की चमक में आज भी कोई फर्क नहीं आया है। बेहद ही बिंदास और सुंदर बाला जीनत एक बार फिर से रूपहले पर्दे पर दिखायी पड़ने वाली हैं फिल्म 'डूनो व्हाई..ना जाने क्यूं' ..से। फिल्म में वो एक समलैंगिक लड़के की मां का रोल प्ले कर रही हैं।
जो कि एक बिंदास और बोल्ड मदर है, फिल्म के हीरो कपिल शर्मा ने कहा कि जीनत फिल्म में एक पाकिस्तानी महिला बनी हुई हैं जो कि एक बोल्ड महिला है।
जीनत जी के लिए यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है क्योंकि वह रीयल लाइफ में भी काफी बोल्ड और बिंदास है। मेरे ख्याल से तो वह इस फिल्म में अपनी रीयल मदर वाले रोल को ही जी रही है जिसे करने में उन्हें बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होगी,ऐसा मेरा सोचना है।
कपिल शर्मा ने कहा कि जीनत आज भी काफी हसीन हैं, उनके साथ काम करना गौरव की बात है। फिल्म के लिए कपिल शर्मा काफी उत्साहित और खुश है। फिल्म में जीनत के बेटे का रोल युवराज पराशर कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली हैं। फिल्म के सीक्वल का निर्माण नार्वे की निर्माण कंपनी, द हंग्री हर्ट्स कर रही है। फिल्म 'डूनो व्हाई..ना जाने क्यूं' , जो कि साल 2010 में बनीं थी, के सीक्वेल में काम कर रही हैं। साल 2010 में 'डूनो व्हाई..ना जाने क्यूं' , पर काफी बवाल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












