'गे' फिल्म से होगा सेक्सी जीनत का हॉट कमबैक
बीते जमाने की मशहूर अदाकारा और सेक्स बम के नाम से मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान की एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी होने जा रही है। इस बार भी जीनत ने हॉट टॉपिक वाली फिल्म से वापसी करने का मूड बनाया है। जीनत समलैंगिक मुद्दे पर बनी फिल्म 'डूनो व्हाई..ना जाने क्यूं' , जो कि साल 2010 में बनीं थी, के सीक्वेल में काम करने जा रही है।
फिल्म गे रिलेशन पर आधारित है। इस बारे में फिल्म के एक्टर कपिल शर्मा ने मीडिया को बताया। फिल्म में जीनत एक स्वतंत्र विचारों वाली, उदारवादी, खूबसूरत पाकिस्तानी महिला, नाजनीन के किरदार में हैं। उनका किरदार फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है तथा कहानी को बांधे रखने का काम करता है। जीनत गे व्यक्ति की मम्मी का रोल कर रही हैं।
कपिल शर्मा ने कहा कि जीनत आज भी काफी हसीन हैं, उनके साथ काम करना गौरव की बात है। फिल्म के लिए कपिल शर्मा काफी उत्साहित और खुश है। फिल्म में जीनत के बेटे का रोल युवराज पराशर कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली हैं। फिल्म के सीक्वल का निर्माण नार्वे की निर्माण कंपनी, द हंग्री हर्ट्स कर रही है। लंबे अरसे के बाद जीनत को पर्दे पर देखना वाकई में सिने दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव होगा।
आईये जानते हैं जीनत के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











