पीएम मोदी की जासूसी करना चाहती हैं हॉट विद्या बालन
विद्या ने यह जवाब तब दिया था जब उनसे पूछा गया था कि अगर उन्हें रीयल में किसी की जासूसी करने को कहा जाये तो वो किसकी जासूसी करेंगी। मालूम हो कि अपनी आने वाली फिल्म बॉबी जासूस में वो महिला जासूस का किरदार प्ले कर रही हैं। जिसे कि उन्होंने महान जासूस 'करमचंद' को समर्पित किया है और कहा है कि मेरी ओर से करमचंद को यह छोटी सी श्रद्धांजलि है।
मालूम हो कि 'बॉबी जासूस' में वो एक ऐसी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं जिसे कि जासूस बनने की सनक है तभी कभी वो साड़ी में तो कभी भिखारी बनकर, कभी मौलाना तो कभी हस्त ज्योतिष बनकर वो लोगों के बीच नजर आ रही है। फिल्म में उनके 12 लुक दिखायी देंगे। अभिनेत्री दिया मिर्जा और उनके मंगेतर साहिल संघा 'बॉबी जासूस' के निर्माता हैं। फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में विद्या बालन के काफी एक्शन सीन भी है जिसके कारण भी विद्या काफी उत्साहित हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/PHTTNn_XEtE?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
