सन्नी की अदाओं पर जमकर नाची दिल्ली
भले ही दिल्ली में सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल किया हो और गैंगरेप के आक्रोश ने दिल्ली सरकार और संसद को हिला कर रख दिया है लेकिन दिल्ली के पांच सितारा होटलों में नये साल का स्वागत और जश्न वैसा ही मना जैसा कि अपेक्षा थी यानी की धूम-धाम से। इस बार पांच सितारा होटलों में लोगों ने पोर्न स्टार सन्नी लियोन के साथ जमकर ठुमके लगाये।
इस बात का खुलासा खुद पोर्न स्टार ने किया है उन्होंने कहा कि राजधानी के ललित होटल में जब करीब 2000 लोगों के सामने उन्होंने पर्फार्म किया तो उन्हें काफी अच्छा लगा उन्होने कहा कि उन्हें इस तरह के रियेक्शन की उम्मीद नहीं थी। सन्नी लियोन की इस बात का समर्थन उनके पति डेनियल वीबर ने भी किया है। सन्नी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बॉलीवुड के हॉट आयटम पर जमकर ठुमके लगाये जिसमें उनका भरपूर साथ दिया दिल्ली वासियों ने। सन्नी ने कहा कि अब उन्हें समझ में आया कि लोग दिल्ली को दिलवालों की नगरी क्यों कहते हैं? उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा।
आपको बता दें सन्नी ने पांच सितारा होटल में डांस करने के लिए करोड़ो रूपये लिये थे। पिछले दिनों खबर आयी थी कि गैंगरेप के चलते दिल्लीवासी नये साल का जश्न नहीं मनायेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। भले ही सड़को पर नये साल की रौनक कम हो लेकिन होटलों की बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा।

Click it and Unblock the Notifications












