जानिए क्यों सन्नी हर जन्म में डेनियल की बीवी बनना चाहती हैं?
अपने इस खास बर्थडे गिफ्ट के बारे में बात करते हुए सन्नी ने कहा कि हर दिन की तरह वो अपने जन्मदिन वाले दिन भी रात 10 बजे सो गई थी। इस तरह मैंने अपना जन्मदिन मनाया। मैं एक रात पहले लॉस एंजेलिस से वापस आई थी और बहुत थकी थी। जन्मदिन के एक दिन पहले मैंने पूरे दिन शूटिंग की।
सन्नी ने बताया कि इस बार जन्मदिन पर पति से मिला उपहार उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा उपहार है। वह मुझे मेरी पसंद के उपहार देते हैं। इस जन्मदिन पर उन्होंने मुझे हीरों का हार दिया है जो उन्होंने खास तौर से मेरे लिए बनवाया था। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसा पति मिला और मैं ऊपरवाले से दुआ मांगती हूं कि मुझे हर जन्म में डेनियल जैसा ही लविंग-केयरिंग हसबैंड मिले।
गौरतलब है कि भारतीय मूल की यह कनाडाई अभिनेत्री सन्नी लियोन इन दिनों बॉलीवुड में बेहद डिमांडिग हैं। वो बहुत जल्द 'टीना एंड लोलो' और 'मस्तीजादे' में दिखायी देंगी।


Click it and Unblock the Notifications
