सबसे ज्यादा कमाई वाली हस्ती हैं हॉट मैडोना: फोर्ब्स

हॉलीवुड की सबसे हॉट सिंगर मैडोना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्ती है, अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि फोर्ब्स पत्रिका का है जिसने अपने इस साल यानी 2013 की सबसे कमाई करने वाली लिस्ट में मैडोना को पहली पोजिशन दी है।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की माने तो मैडोना अमीर हस्तियों की सूची मे सबसे पहले स्थान पर हैं। जून 2012 से लेकर जून 2013 तक उनकी बिक्री 10 लाख डॉलर से नीचे थी लेकिन उनके दौरे के साथ हुई कमाई लगभग 12.5 करोड़ डॉलर है। हालांकि उनका हालिया रिलीज एलबम 'एमडीएनए' बुरी तरह से फ्लॉप हो गया है लेकिन फिर भी मैडोना सबसे अमीर है।

मालूम हो कि मैडोना चार बच्चों की मां है और उनका सबसे बड़ा बच्चा 16 साल का है। मैडोना के सेक्सी अंदाज के आम से लेकर खास सभी दीवाने हैं। मैडोना ने अब 300M कैसट बेचे हैं जो अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड हैं।सिंगर, डांसर, राईटर, डायरेक्टर मैडोना का विवादों से भी बड़ा नाता रहा है। कभी वो अपने उत्तेजक डांस तो कभी उत्तेजक हरकतों के कारण हेडलाइन बन जाती हैं।

वैसे फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी अमीरों की सूची में निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग दूसरे स्थान पर हैं जिनकी कमाई 10 करोड़ डॉलर है। 9.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ लेखक ई.एल. जेम्स, रेडियो हस्ती हॉवर्ड स्टर्न और संगीत हस्ती साइमन कॉवेल तीसरे स्थान पर रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X