पांचवी बार कैटरीना चुनी गईं 'सेक्सिएस्ट वूमेन अलाइव'
एक बार फिर से बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ को 'सेक्सिएस्ट वूमेन अलाइव' चुना गया है। एक न्यूज पेपर की ओर से कराये गये सर्वे में यह रिजल्ट सामने आया है। यह खिताब कैटरीना ने पांचवी बार जीता है। इस सर्वे में सबसे ज्यादा वोट कैट को मिले जबकि इस सर्वे के मुकाबले में हॉलीवुड हॉट बेब एंजेलिना जोली और बेयोंस जैसी हसीनाएं शामिल थीं। कैटरीना कैफ को इस सर्वे में 37% वोट मिले और वे नंबर-1 चुनी गईं।
इससे पहले फेमिना मैंगजिन ने कैटरीना को भारत की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाजा था। जिस पर कैटरीना कैफ ने खुशी जताई थी और तहेदिल से फेमिना मैंगजिन और पाठकों को धन्यवाद दिया था। कैट ने अपने बयान में कहा कि खूबसूरत कहलाना किसे पसंद नहीं होता है.. जाहिर में इस खिताब से काफी खुश हूं। यह मेरे लिए सुखद बात हैं।
पांचवी बार कैटरीना चुनी गईं 'सेक्सिएस्ट वूमेन अलाइव'
हालांकि उनके लिए सुंदरता के मायने दिमाग से हैं इसलिए उनकी नजर वो महिला सुंदर है जिसकी अपनी एक सोच है, अपनी एक समझ है। खुद को कैटरीना उसी श्रेणी में रखती हैं। कैटरीना ने कहा कि बतौर अभिनेत्री आपको महज फिल्मों में काम करना नहीं होता है।
बिना शादी के हनीमून कॉटेज में रणबीर-कैट ने गुजारी रात!
आप मीडिया से मिलते हैं, लोगों के सवालों का जवाब देते हैं और इसके लिए आपको सोचना-समझना पड़ता है और जो इसे बखूबी कर जाती है, वो ही खूबसूरत है और मैं ऐसा कर सकती हूं इसलिए मुझे लगता है कि मैं सुंदर हूं।
वैसे इन दिनों कैटरीना सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' को लेकर चर्चा में है। जिसमे उनके कोस्टार रितिक रोशन हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
