बिना शादी के हनीमून कॉटेज में रणबीर-कैट ने गुजारी रात!

लंबे अरसे से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें आ रही हैं लेकिन दोनों ही सितारे इस मसले पर कुछ नहीं बोलते हैं लेकिन दोनों की हरकतें बताती हैं कि दोनों अपने इस रिश्ते में शायद काफी दूर तक निकल चुके हैं। खबर है कि दोनों ही कलाकार जो कि इन दिनों अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' के शूट के लिए दक्षिण अफ्रिका के फिक्सबर्ग में हैं, पिछले दिनों एक हनीमून कॉटेज में रात बिताई।

दरअसल शूटिंग के बाद रणबीर और कैटरीना घूमने निकल गये लेकिन घूमते-घूमते दोनों काफी दूर निकल गये जहां उन्होंने फैसला किया कि यहीं नाईट स्टे कर लेते हैं जिसके बाद दोनों ने फिक्सबर्ग में एक होटल में रूकने का फैसला किया इसलिए दोनों ने होटल में अलग-अलग कमरा लेकर रात बिताई लेकिन बाद में पता चला कि जिस जगह वो दोनो रूके थे वो एक हनीमून कॉटेज था जहां केवल कपल्स ही रूका करते थे।

जब इस बात का फिल्म के क्रू मेंबर्स को पता चला तो दोनों का खूब मजाक उड़ाया गया और दोनों की खिंचाई भी जमकर की गई जिस पर कैटरीना -रणबीर ने केवल मुस्कुराकर और शर्माते हुए लोगों को रियेक्शन दिया।

इससे पहले खबर आयी थी कि दोनों सितारे अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के सिलसिले में साउथ अफ्रिका के जब केपटाउन शहर में थे तो वहां दोनों शूटिंग के बहाने साथ में अपना क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया था। दोनों को हाथ में हाथ डालकर शॉपिंग करते हुए देखा गया है।

मालूम हो कि अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है। फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रिका और मुंबई में होगी। कहा जाता है कि रणबीर ने ही अनुराग पर प्रेशर डाला था कि वो कैटरीना को फिल्म में अभिनेत्री लें।

खैर पर्दे पर दोनों की जोड़ी क्या कमाल करती है यह तो फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों की जोड़ी ने गॉसिप का बाजार गर्म और फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X