बेटे रणबीर से कैसे तुलना कर सकता हूं: अमिताभ बच्चन
जिसका ताजी तस्वीर दिखी 25 फरवरी को 'भूतनाथ रिटर्नस' के ट्रेलर लांचिग के मौके पर। जहां अमिताभ बच्चने ने अपने बेटे जैसे अभिनेता रणबीर सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि एक दिन ऐसा आयेगा, जब मैं रणबीर के साथ काम करूंगा, इसमें कोई शक नहीं कि रणबीर एक बेहतरीन और बेजोड़ अभिनेता हैं, जिनकी जितनी तारीफ की जाये , वो कम ही है।
गौरतलब है कि फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' में अभिनेता रणबीर कपूर गेस्ट रोल में हैं। लेकिन फिल्म को शूट करते वक्त अमिताभ-रणबीर की मुलाकात नहीं हो पायी, जिसके लिए अमिताभ ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह किसी दिन उनके साथ काम करेंगे। रणबीर बेहद लोकप्रिय हैं और मैं उनसे अपनी तुलना नहीं कर सकता। उम्मीद है कि किसी दिन उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।"
मालूम हो कि ऋषि कपूरृ औऱ नीतू कपूर के इकलौते बेटे रणबीर कपूर पर्सनली अमिताभ बच्चन को काफी मानते हैं। ऋषि के परिवार से और बच्चन खानदान में आपसी मधुर संबंध है, ऋषि-नीतू दोनों के साथ अमिताभ ने काफी काम किया है।
अमिताभ भी रणबीर को अपना बेटा ही मानते हैं। कई सार्वजनिक मौकों पर रणबीर कपूर को अमिताभ बच्चन के पैर छूते हुए और अमिताभ, रणबीर को गले लगाते हुए देखे गये हैं।
'भूतनाथ रिटर्नस' का भूत डरावना नहीं मजाकिया है
अमिताभ कहते हैं कि उन्हें नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम करने में मजा आता है। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी सीख रहा हूं और एक अभिनेता के लिए अवलोकन जरूरी है। मैंने इस उद्योग में काफी वक्त बिताया है और हर 10 से 15 सालों में यहां नई पीढ़ी आ जाती है और मैं उनके साथ काम करने का आनंद लेता हूं।"
नीतेश तिवारी निर्देशित 'भूतनाथ रिटर्न्स' में बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। फिल्म भतनाथ का सीक्वेल है। फिल्म में अमिताभ भूत बने हैं लेकिन यह भूत बच्चों को डराता नहीं बल्कि हंसाता है, उनके साथ नाचता है और मस्ती करता है।


Click it and Unblock the Notifications
