बाबा रामदेव संग चांद पर हनीमून मनाना चाहती हैं राखी सावंत
आयटम गर्ल राखी सावंत हमेशा अपने कम कपड़ो, बिदांस बयान के लिए चर्चा में घिरी रहती है। इन दिनों उनका दिल बाबा रामदेव पर आया हुआ है। मैडम को बाबा रामदेव से इश्क हो गया है ये बात उन्होंने लोकप्रिय न्यूज चैनल स्टार न्यूज के एक खास कार्यक्रम में कही है। उन्होंनें कहा कि बाबा रामदेव दूसरों के लिए बाबा रामदेव होगें लेकिन मेरे लिए तो स्वामी रामदेव है।
और तो और उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के साथ जल्द से जल्द शादी करके अपना हनीमून मनाना चाहती हैं। हनीमून के लिए वो चांद पर जाना चाहती हैं। राखी ने दावा किया कि अगर बाबा रामदेव के साथ उनकी शादी हो जाती है तो जो आवाज बाबा रामदेव की आम जनता के बीच में नहीं पहुंची है, वो पहुंच जायेगी।
राखी ने कहा कि बाबा रामदेव की सादगी, सच्चाई और उनका ईमानदारी वाले धन ने उन्हें उनसे शादी करने के लिए प्रेरित किया है। राखी भी चाहती हैं कि देश से भ्रष्ट्राचार खत्म हो लेकिन बाबा रामदेव के सहयोग के बिना वो ये काम नहीं कर सकती हैं इसलिए दोनों ही लोगों को साथ की बेहद जरूरत हैं। राखी ने बाबा रामदेव की शख्सियत को बेहद ही सेक्सी और प्रभावी बताया। राखी ने कहा कि उनके योग को मेरे साथ की जरूरत है।
;

Click it and Unblock the Notifications












