रणबीर कपूर को आवाज देंगे बेशर्म हनी सिंह

लगता है कि अभिनव कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म 'बेशर्म' का नाम बहुत सोच-समझ कर रखा है क्योंकि उनकी फिल्म के कलाकार रीयल लाईफ में भी 'बेशर्म' हैं।अब आपको लग रहा होगा कि हम इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं?

तो यह बात इसलिए की जा रही है दोस्तों क्योंकि इस फिल्म के गायक है मशहूर पंजाबी रैप सिंगर हनी सिंह, जिनके ऊपर हाल ही में अश्लील गाना गाने का आरोप लगा था।

फिलहाल हनी सिंह इस फिल्म के लिए काफी खुश हैं। इससे पहले वो 'कॉकटेल' और 'रेस-2' फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं।

आपको बता दें कि अभिनव कश्यप विख्यात लेखक, डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई हैं जिन्होंने सलमान की ब्लाकब्लास्टर फिल्म दबंग को निर्देशित किया था लेकिन अपने बड़बोलेपन के चलते सलमान से उनका पंगा हो गया इसलिए वो दंबग2 से हटा दिये गये।

अब वो बेशर्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने ऱणबीर को साइन किया है। फिल्म में रणबीर के साथ उनके मम्मी-पापा ऋषि कपूर और नीतू कपूर हैं। फिल्म की अभिनेत्री पल्लवी शारदा हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X