अब यो-यो हनी सिंग की आवाज पर ठुमकेंगे बिग बी
अमिताभ ने ट्विट किया कि "भूतनाथ रिटर्नस' के गीत के लिए यो यो हनी सिंह घर में हैं..शांत और शहरी..उनकी शब्दावली का चाहे जो मतलब हो।"
गौरतलब है कि टी-सीरीज के बैनर तले बन रही भूतनाथ रिटर्नस का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। संभावना है कि फिल्म 2014 की गर्मियों में सिनेमाघरों में उतरेगी। मालूम हो कि साल 2008 में आयी फिल्म भूतनाथ...एक सफल फिल्म थी। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन, यश पाठक, जूही चावला ने किया था। इस फिल्म में भी गेस्ट रोल शाहरूख खान का था। फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आये थे। यह फिल्म भी बच्चों को समर्पित होगी।
लेकिन इस बार की फिल्म में भूत जमकर ठुमके भी लगायेगा। इस बारे में तैयारी शुरू भी हो गयी है जिसका जिक्र भी अमिताभ ने ही किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'सरबच्चन डॉट टंबलर डॉट कॉम' पर रविवार को लिखा, " 'भूतनान रिटर्न्स' के लिए बच्चे के साथ नृत्य किया, कई बार नृत्य निर्देशक और निर्माता भूल जाते हैं कि अब भी यह करने के लिए मैं कितना वयस्क हूं.. लेकिन सच कहूं तो मैंने लुत्फ उठाया।"
71 वर्षीय बिग बी ने कहा कि इतना नृत्य करने के बाद उन्हें जिम न जा पाने का पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, "और उसके बाद जाहिर है कि जिम न जा पाने का पछतावा नहीं हुआ, गाने के दौरान की गई मेहनत मुझे एक दशक तक सक्रिय रखेगा।"


Click it and Unblock the Notifications
