'बेशर्म' के लिए अभिनव ने हनी को क्यों चुना?
आजकल बॉलीवुड में एक रवैया बन गया है कि जो चीज जितनी बदनाम होती है वो उतनी हिट होती है। इसलिए उस पर पैसा लगाओं फायदे का सौदा रहेगा। आपको जानकर हैरत होगी शायद यही सोचकर अभिनव कश्यप ने रैप सिंगर हनी सिंह को अपनी आने वाली फिल्म 'बेशर्म' में हीरो रणबीर कपूर के लिए गाने का मौका दिया है।
हाल ही में हनी सिंह के ऊपर अश्लील गाने का आरोप लगा था, उनके गानों को तत्काल प्रतिबंधित करने की मांग की गयी थी। और उसी हनी सिंह को अपनी फिल्म में मौका देकर अभिनव ने अपनी फिल्म के प्रति लोगों को उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अभिनव कश्यप पूरी तरह से हनी सिंह के नाम को अपनी फिल्म के लिए भूनाना चाहते हैं। देखते हैं उनकी यह कोशिश उनके कितने काम आती है?
आपको बता दें कि अभिनव कश्यप विख्यात लेखक, डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई हैं जिन्होंने सलमान की ब्लाकब्लास्टर फिल्म दबंग को निर्देशित किया था लेकिन अपने बड़बोलेपन के चलते सलमान से उनका पंगा हो गया इसलिए वो दंबग2 से हटा दिये गये।
अब वो बेशर्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने ऱणबीर को साइन किया है। फिल्म में रणबीर के साथ उनके मम्मी-पापा ऋषि कपूर और नीतू कपूर हैं। फिल्म की अभिनेत्री पल्लवी शारदा हैं।रणबीर कपूर भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। रणबीर ने पहले ही कहा है कि फिल्म की कहानी ने उन्हें काफी प्रभावित किया था जिसके कारण उन्होंने अभिनव को हां बोला है। बेशर्म एक अलग तरह का किरदार है जो लोगों को जरूर पसंद आयेगा।


Click it and Unblock the Notifications
