'शौकीन' अक्षय के लिए हनी सिंह ने अमेरिका दौरा रद्द किया
अक्षय कुमार के दिल के बेहद करीब माने जाने वाले हनी सिंह ने अक्षय कुमार की फिल्म 'शौकीन' के लिए गीत गाया है जिसके लिए उन्होंने बीच में ही अपना अमेरिका संगीत दौरा रद्द कर दिया और मुंबई चले आये।
यो यो हनी सिंह अब रणबीर से लगवायेंगे ठुमका?
फिल्म शौकिन में अक्षय कुमार और लीजा हेडेन लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं और फिल्म बासु चटर्जी की फिल्म 'शौकीन' की रीमेक है। हनी अक्षय की इस फिल्म में तीन गाने गाये हैं जबकि अक्षय ने उनसे केवल एक गाने की फरमाइश की थी जिसके बारे में हनी ने कहा कि कहा, "दोस्तों के लिए कुछ भी।
बॉलीवुड में दो कलाकार हैं, जिनके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं- अक्षय और शाहरुख भाई। ये मेरे भाई जैसे हैं। जब अक्षय ने मुझसे एक गाना गाने का आग्रह किया, तो मैंने कहा एक क्यों तीन ले लो। अक्षय के साथ मेरा अच्छा तालमेल है, मैं जैसे भी गाता हूं वह उस पर बिल्कुल वैसा ही अभिनय करते हैं, जैसा मैं करता।"
पिछले सप्ताह हनी सिंह शाहरुख खान के साथ आईपीएल मैच देखने और पार्टी में शामिल होने के लिए अबुधाबी भी गए थे। उन्होंने कहा, "मैं दुबई में था, जब शाहरुख भाई ने मुझे मैच देखने और पार्टी के लिए बुलाया। वह बहुत मजेदार रहा।"
मालूम हो कि इससे पहले अक्षय की फिल्म 'बॉस' के लिए हनी सिंह ने गाना गाया था। फिल्म तो चली नहीं लेकिन हनी सिंह का गाया गाना पार्टी आल नाइट सुपरहिट हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
