हनी सिंह के बचाव में उतरे अनुराग कश्यप बताया बेकसूर

जहां चारों ओर पंजाबी गायक हनी सिंह को लेकर बवाल मचा हैं वहीं दूसरी ओर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने हनी सिंह का बचाव किया है। अनुराग ने ट्विटर पर लिखा है कि आप लोगों को कोई मजबूर नहीं कर रहा है कि आप हनी सिंह के गाने सुने। फालतू में हल्ला क्यों मचा रहे हैं आप लोग? किसी को दस साल की पुरानी गाली के लिए आप दंडित नहीं कर सकते हैं। हनी सिंह के साथ जो किया जा रहा है वो गलत है।

आपको बता दें कि पंजाबी पॉप सिंगर हनी सिंह पर अश्लील गाने का आरोप लगा है। मालूम हो कि हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के जुर्म में लखनऊ में FIR दर्ज करायी गयी है। जिसे दर्ज कराया है कि पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने।

अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को बताया था कि हनी सिंह के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की गयी थी इसलिए हमें एक्शन लेना पड़ा। यही नहीं उन्होंने कहा कि वाकई में हनी सिंह ने अश्लीलता और भद्देपन की सभी सीमाएं लांघने वाले गाने 'मैं हूं बलात्कारी' और 'केंदे पेचायिया' गाने लिखे और गाये हैं जो कि समाज में गलत चीजों को प्रसारित करते हैं। ये गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र होने के कारण भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं ।

तो वहीं हनी सिंह ने अपनी सफाई में कहा है कि जिन गानों को लेकर हल्ला मचा है वो उन्होंने नहीं लिखा है। वो जनता की भावना का कद्र करते हैं। इसलिए जनता की खिलाफत नवो नहीं कर सकते हैं। दिल्ली गैंगरेप की घटना से मैं भी आहत हूं इसलिए मैंने गुड़गांव का शो रद्द कर दिया। मुझे जनता ने मनाया है तो मैं आवाम की तौहीन कैसे कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X