..................... कोरोना से हॉलीवुड एक्टर मार्क ब्लम का निधन | Hollywood actor Mark Blum dies of coronavirus complications - Hindi Filmibeat

कोरोना की वजह से इस हॉलीवुड स्टार का निधन, सदमे में फैंस- ये हस्तियां भी हैं कोरोना की चपेट में

By Staff

कोरोना का कहर पूरी दुनिया को खौफ में डाल चुका है। इस वायरस की चपेट से कोई नहीं बच पा रहा है। ताजा खबरों की मानें तो हॉलीवुड स्टार मार्क ब्लम कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, और 25 मार्च को उनकी मौत हो गई। मार्क का इलाज न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांसे लीं। उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री और फैंस भी काफी दुखी हैं।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मार्क की पत्नी जैनेट जैरिश ने एक ई-मेल के जरिए उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। जैनेट ने बताया, "मेरे पति ने कोरोना वायरस के बाद हुए कॉम्पलिकेशन्स के चलते कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया।"

Mark Blum

बता दें कि मार्क ने न्यूयॉर्क थिएटर कम्युनिटी के उत्थान के लिए बहुत काम किया था। वहीं, उनका सिनेमा जगत में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने टेलीविजन, फिल्मों से लेकर वेब सीरिज में भी काम किया है और सराहे गए हैं।

कोरोना की चपेट में हैं विश्व भर की ये नामी हस्तियां -

कोरोना की जंग में ऋतिक रोशन ने बच्चों से की खास अपील- कहा, "इन बड़ों को जगाना है"- देंखे VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X