..................... Holiday- A Soldier Is Never Off Duty is a Time Pass Film Said Audience after watching First day First Show - Hindi Filmibeat

Exclusive: एक बार देखने लायक है अक्षय-सोनाक्षी की फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इन नेवर ऑफ ड्यूटी'

शु्क्रवार को पर्दे पर अक्षय-सोनाक्षी की फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इन नेवर ऑफ ड्यूटी' रिलीज हुई है जिसे कि ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के एक्शन दृश्यों की लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं। फिल्म देखकर सिनेमा हॉल से निकले कुछ लोगों से वनइंडिया ने बात की और उनकी प्रतिक्रिया इस फिल्म के बारे में जानना चाही।

बैंगलोर के आईटी कंपनी में काम करने वाले अभिषेक जैन ने फिल्म का पहला शो देखने के बाद कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं जिसकी वजह से फिल्म सुपरहिट हो। लेकिन फिल्म के कुछ एक्शन सींस वाकई में काफी गजब के हैं जिसकी वजह से फिल्म औसत से ऊपर है, इसलिए आप इसे एक बार देख सकते हैं। फिल्म में सोनाक्षी का काम भी ठीक-ठाक है, कहा जा सकता है कि फिल्म टाइमपास है।

मालूम हो कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इन नेवर ऑफ ड्यूटी' में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक ए. आर. मुरुगादोस हैं जिन्हें साउथ की चुनिंदा फिल्मों के लिए जाना जाता है।

खैर यह तो दर्शकों की शुरूआती प्रतिक्रिया है देखते हैं फिल्म की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट क्या कहती है, जो कि तीन दिन के बाद आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X