हॉलीडे 'ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी'- फिल्म रिव्यू
निर्माता- अरुणा भाटिया,
निर्देशक- ए आर मुरुगाडोस
कलाकार- अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, गोविंदा, फरहाद
संगीत- प्रीतम
स्टार- 4
अक्षय कुमार और उनके फैंस के लिए ये शुक्रवार काफी खास है क्योंकि एक बार फिर से एक्शन किंग अपने फैंस के लिए एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर हॉलीडे लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने इँटरव्यू में बताया कि हॉलीडे फिल्म में सारे रियल एक्शन सीक्वेंस हैं और साथ ही फिल्म में उन्होंने किसी भी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है, फिल्म देखते समय आप भी महसूस करेंगे कि एक्शन के दौरान जो रोमांच एक्टर द्वारा पैदा किया जाता है वो किसी भी तरह के बॉडी डबल यूज करके नहीं पैदा किया जा सकता। पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार का फिल्मी करियर काफी उतार चढ़ाव से गुजर रहा है हालांकि हॉलीडे भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होगी ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन फैंस के लिए ये एक बेहतरीन ट्रीट होगी ये कंफर्म है।
कहानी- हॉलीडे फिल्म की कहानी है इंडियन आर्मी ऑफीसर विराट बख्शी (अक्षय कुमार) की, जो कि छुट्टियों में अपने घर आता है। उसके घर वाले चाहते हैं कि विराट साइबा (सोनाक्षी सिन्हा) से शादी कर ले। लेकिन विराट मना कर देता है। साइबा से मिलने के बावजूद विराट को लगता है कि अभी वो शादी के तैयार नहीं है और वो कहता है कि उसे अभी शादी नहीं करनी। हालांकि धीरे धीरे साइबा और विराट करीब आते हैं और विराट को साइबा से प्यार हो जाता है। एक तरफ साइबा और विराट का प्यार परवान चढ़ रहा है उसी दौरान विराट का सामना होता है स्लीपिंग सेल्स के मुखिया फरहाद से। जो कि मुंबई में एक बड़े बम ब्लास्ट की योजना बना रहा है।
अचानक ही विराट को इस पूरे प्लान का पता चलता है और इस आतंकी हमले को रोकने के लिए विराट अपनी पूरी टीम के साथ जुट जाता है। अब विराट अपने मनसूबों में कामयाब होता है या नहीं ये जानने के लिए आपको हॉलीडे फिल्म देखनी होगी। लेकिन फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें हम आपको यहां जरुर बताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











