सलमान की 'किक' ...वो अपनी ईदी लेने जरूर आयेगा
सलमान की 'किक' ...वो अपनी ईदी लेने जरूर आयेगा
सलमान के लिए ईद यानी त्योहारों का मौसम बहुत मायने रखता है इसलिए वो त्योहारी मौसम में अपनी फिल्में रिलीज करते हैं।। उनका मानना है कि कारोबार के लिहाज से सही समय तय करना जरूरी है। सलमान ने कहा, "चाहे ईद हो या फिर दिवाली, छुट्टियों का सीजन बहुत मायने रखता है।
रमजान के दौरान कोई फिल्म रिलीज नहीं होती, इसलिए जब इस समय में एक फिल्म रिलीज होती है, तो लोग उसे देखने के लिए टूट पड़ते हैं। वहीं, दिवाली के सीजन में लोग अपने परिवार के साथ घूमना और फिल्म देखना चाहते हैं।"
पिछले कई वर्षो से सलमान अपनी फिल्में ईद पर रिलीज कर रहे हैं और उनमें से अधिकांश फिल्में जबर्दस्त रूप से सफल रही हैं। उनकी 'किक' 25 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिससे फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म से सलमान के चाहने वालों को काफी उम्मीदें हैं देखते हैं कि यह उम्मीदें पूरी होती है या नहीं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












