..................... 'Holiday' not really a remake, says Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

जब कोई 'हॉलीडे' को रीमेक कहता है तो चिढ़ जाते हैं अक्षय

एक बार फिर से अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'हॉलीडे' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी चौथी बार जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा के साथ बनी है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा कि फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' के लिए जब कोई 'रीमेक' शब्द का प्रयोग करता है होने पर शर्मिदगी महसूस करते हैं क्योंकि 'हॉलीडे' तमिल फिल्म का रीमेक नहीं है।

उन्होंने कहा, "यह एक नई पटकथा थी और हम इसे पहले हिंदी में बनाने जा रहे थे, लेकिन ए.आर. मुरुगादॉस ने एक शर्त रखी कि वह इसे पहले तमिल में बनाना चाहते हैं। तमिल फिल्म का नाम 'थुप्पाकी' है, जो वर्ष 2012 में रिलीज हुई। इसलिए मेरे लिए यह फिल्म रीमेक नहीं है।रिलायंस एंटरटेंमेंट द्वारा प्रस्तुत 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' छह जून को रिलीज होनी है।

अक्षय के साथ काम करने को लेकर सोनाक्षी ने कहा था कि कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि काम के दौरान वे एक मधुर संबंध रखते हैं, लेकिन यह सच है कि वे फिल्म निर्माताओं को खुश रखने के लिए समय के भी पाबंद हैं। यह जोड़ी इससे पूर्व 'राउडी राठौड़', 'जोकर' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' सरीखी फिल्में साथ कर चुकी है।

लेकिन अभी तक इस जोड़ी ने हिट फिल्म नहीं दी है देखते हैं कि फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' से यह मिथक टूटता है कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X