Video: 'मिस्टर खिलाड़ी' के साथ पर्दे पर 'खिलाड़ी' बनीं सोनाक्षी

एक बार फिर से पर्दे पर आपको सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का नाम है हॉलीडे' जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक खिलाड़ी के रोल में हैं। यह एक संजोग है कि बॉलीवुड का खिलाड़ी टैग अक्षय कुमार के नाम हैं. जिनके साथ पहली बार सोनाक्षी एक प्लेयर के रोल में नजर आने वाली है।

Video: हॉलीडे फिल्म का पहला गाना तू ही तू है

फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है। फिल्म का प्रोमो काफी दिलचस्प है, इसलिए लोगों को फिल्म की रिलीज का इंतजार भी हो गया है। फिल्म का पहला गाना तू ही तू है... भी काफी कैचिंग है।

अक्षय के साथ काम करने को लेकर सोनाक्षी ने कहा था कि कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि काम के दौरान वे एक मधुर संबंध रखते हैं, लेकिन यह सच है कि वे फिल्म निर्माताओं को खुश रखने के लिए समय के भी पाबंद हैं। यह जोड़ी इससे पूर्व 'राउडी राठौड़', 'जोकर' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' सरीखी फिल्में साथ कर चुकी है।

हालांकि सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार की कई फिल्में तो आयी हैं लेकिन फिल्में चली नहीं लेकिन इन सबसे इतर सोनाक्षी का कहना है कि मेरे ख्याल से एक बार एक जोड़ी स्वीकार कर ली जाए तो लोग उन्हें पर्दे पर साथ देखना पसंद करते हैं और मेरे ख्याल से इसीलिए लोग उन्हें फिल्म में साथ लेते हैं।"

सोनाक्षी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह, सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, "किस्मत से, मेरा अपने सभी सह-कलाकारों के साथ काम करते समय बहुत अच्छा तालमेल हा। किसी ने मेरे बारे में शिकायत नहीं की और उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे मेरे साथ काम नहीं करना चाहते।" फिलहाल फिल्म को लेकर सोनाक्षी बहुत खुश और उत्साहित हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/yrN3Xii27kk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X