आमिर - सलमान को खा गए शाहरूख, HNY की सफलता से ट्विटर पर चहक रहे सितारे

मुंबई। हैप्पी न्यू ईयर ने रिलीज़ होते हूी रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिये हैं। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो पहले ही दिन के कलेक्शन से फिल्म ने धूम 3 और किक के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। और इस बात से फिल्म के सभी सितारे बेहद खुश हैं। वहीं उन्होंने ट्विटर पर चहकते हुए अपनी ख्शी ज़ाहिर की।

फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सितारों ने अपने 45 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही इंटरनेशनल और ओवरसीज़ की सबसे बड़ी हिट होने का तमगा दिया।

वहीं बमन ईरानी ने अपनी पूरी कास्ट को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी टीम की तरफ से इस फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया।

फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने दुबई में अपनी इस सफलता को सेलिब्रेट किया। सोनू सूद ने ट्वीट करके अपना एक कॉमेडी डायलॉग भी वाइरल कर दिया।


अभिषेक बच्चन ने तो अपनी किस्मत पलटने का एलान कर दिया। उन्होंने भी फिल्म का हूी एक डायलॉग मारा कि किस्मत बड़ी सही चीज़ है। अगर इरादों में दम हो तो साली पलट ही जाती है।

शाहरूख खान ने मज़ाकिया अंदाज़ में फराह को संदेश भेजा कि सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा पर फिल्म के कलेक्शन देख के लगता है कि सारी ज़रूरी चीज़ें 40 के बाद ही हो पाती हैं।

फराह खान को अपनी इस फिल्म के लिए इतनी बधाइयां मिल रही हैं कि उन्हें फोन रखने की भी फुर्सत नहीं है।

डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें फिल्म का हर सीन बेहद पसंद आया। सच में फराह खान जैसे शूट करती है वैसी फिल्में कोई नहीं बना सकता।

वहीं निर्देशक संजय गुप्ता ने भी फराह को चियर्स कहा। उन्होंने फराह की तारीफ करते हुए यह भी बता डाला कि बहुत दिन बाद कोई फिल्म देखकर उन्हें मज़ा आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X