हिट एंड रन केस: दो और गवाहों ने सलमान को पहचाना

लगता है कि आने वाले दिन सलमान खान के लिए अच्छे नहीं हैं क्योंकि 2002 के हिट एंड रन मामले में दो और गवाहों ने सोमवार को इस बात की पहचान की कि सलमान खान घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद थे। मामले की दोबारा हो रही सुनवाई के तहत सोमवार को सलमान अदालत में हाजिर हुए थे।

मामले के एक गवाह 'रेन बार' के प्रबंधक रिजवान ने अदालत को बताया कि सलमान और उनके दोस्तों ने घटना वाली रात कुछ खाने-पीने की चीजें ऑर्डर की थीं, तथा ऑर्डर की हुई चीजें उन्हें उनके मेज पर परोसी भी गई थीं। रिजवान ने सरकारी वकील जगन्नाथ केंजालकर से कहा कि उन्होंने सलमान को पानी जैसी तरल भरे गिलास लिए देखा था, लेकिन उन्हें नहीं पता कि गिलास में पानी ही था या कुछ और। उन्हें यह भी नहीं पता कि सलमान ने उसे पीया था या नहीं।

उन्होंने कहा, "मुझे अच्छी तरह नहीं पता कि सलमान ने ऑर्डर किया हुआ पेय पीया था या नहीं, क्योंकि उन्हें वह ऑर्डर किसी वेटर ने परोसा था।" रिजवान ने कहा कि अपने केबिन से वह नहीं देख सकते थे कि कौन खा-पी रहा है, क्योंकि रेस्तरां में प्रकाश व्यवस्था उस दिन काफी हल्की थी।

एक अन्य गवाह रामआसरे पांडेय ने कहा कि बांद्रा उपनगर में हुई घटना वाली रात उसने सलमान को घटना के बाद अपनी कार की अगली सीट पर देखा था। रामआसरे का घटनास्थल के ही नजदीक डेयरी की दुकान है।

रामआसरे ने आगे बताया कि सलमान को पुलिस से मिला अंगरक्षक रवींद्र पाटिल पहले ही कार से बाहर आ चुका था और वहां चारों ओर काफी शोर शराबा मच गया था। रवींद्र पाटिल का अब निधन हो चुका है।

गौरतलब है कि सलमान खान पर अपनी एसयूवी कार से फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलने का आरोप है, जिसमें एक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हुए थे। घटना 28 सितंबर, 2002 को बांद्रा पश्चिम में एक बेकरी की दुकान के पास हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X