हिट एंड रन केस: सलमान खान पर चलेगा गैर-इरादतन हत्या का मामला

मुंबई। बड़ी खबर बॉलीवुड से आ रही है जहां बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हिट एंड रन केस मामले में सेशन कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है। अब सलमान खान पर गैरइरदातन हत्या का मामला सेशन कोर्ट में चलेगा जिसमें अगर वह दोषी पाये गये तो उन्हें पूरे दस साल की सजा हो सकती है जिसके कारण आने वाले दिन सल्लू मियां के लिए काफी कष्टकारी हो सकते हैं।

मालूम हो कि 'हिट एंड रन' केस साल 2002 का है। 1 फरवरी 2013 को कोर्ट ने सरकार की उस अपील को स्वीकार कर लिया था जिसमें सरकार की ओर से कहा गया कि सलमान खान ने लापरवाही से गाड़ी चलाई थी जिसके कारण फुटपाथ पर सोये हुए लोग मौत के शिकार हुए।

मालूम हो कि सलमान खान पर 'हिट एंड रन' केस चल रहा है जिसमें अभी तक उन पर आरोप यह लगा है कि वो लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। जिसमें अगर वो केस हारते हैं तो उन्हें दो साल की सजा होती लेकिन अब चूंकि उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है ऐसे में उन्हें दस साल की सजा हो सकती है।

आपको बता दें कि 8 सितंबर साल 2002 में सलमान खान के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने लापरवाही से अपनी टोयटा लैंड क्रूजर से एक बेकरी को रौंद दिया था जिसके कारण बेकरी के बाहर सोये एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। इस मामले में कोर्ट की सुनवाई साल 2006 से चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X