सलमान के हिट एंड रन केस पर आज होगी सुनवाई!

सलमान खान के काफी सालों से चल रहे हिट एंड रन केस की सुनवाई आज मुंबई के सेशन कोर्ट में होगी। इस केस के चलते सलमान खान को दोषी करार मिलने पर पूरे 10 साल की सजा भी हो सकती है। सलमान खान के सभी फैन्स यही दुआ कर रहे हैं कि सलमान खान इस केस से बाइज्जत बरी हो जाएं। वैसे भी सलमान खान का ये केस इतनी बार कोर्ट में जाता है लेकिन उसकी सुनवाई हर बार आगे बढ़ा दी जाती है। अब सलमान के साथ सभी का यही मानना है कि जल्द से जल्द इस केस को खत्म किया जाए और सलमान को इस मुसीबत से और चिंता से मुक्ति मिले।

सलमान खान पर हिट एंट रन केस 28 सितंबर 2002 में दर्ज कराया गया था। उस रात सलमान खान बांद्रा में अपनी एसयूवी गाड़ी स्पीड में चलाते हुए जा रहे थे कि अचानक उनकी गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गयी और वहां पर मौजूद बेकरी के सामने सो रहे लोगों में से एक की मौत हो गयी और चार बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना के बाद इस केस को दर्ज कराया गया और सलमान खान पर सदोष मानवहत्या का आरोप लगाया गया। जिसके तहत सलमान खान को दोषी पाए जाने पर पूरे 10 साल की सजा हो सकती है। इस केस को लेकर सलमान खान पिछले करीब 10 से मुसीबत में फंसे हुए हैं।

सलमान खान के हिट एंट रन केस की आज फिर से पेशी है। पिछली बार इस केस की सुनवाई हुई थी लेकिन उस दिन भी डेट आगे के लिए बढ़ा दी गयी थी। अब एक बार फिर से सलमान खान के साथ उनके फैन्स भी टेंशन में हैं कि आखिर क्या होगा सलमान खान के इस केस का फैसला। देखिये सलमान खान के फैन्स क्या-क्या दुआएं कर रहे हैं सलमान के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X