..................... Hit-and-run case row: Over Rs. 500 crore riding on Salman Khan, filmmakers tense - Hindi Filmibeat

हिट एंड रन केस में अगर सलमान को हुई सजा तो डूब जायेंगे 500 करोड़!

सलमान खान के हिट एंड रन केस मामले की सुनवाई एक बार फिर से क्या शुरू हुई, ब़ॉलीवुड के तो कान खड़े हो गये हैं। फिल्म निर्माताओं और इनवेस्टर को तो पसीने आने शुरू हो गये हैं। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि खुदा ना खास्तां अगर सलमान को सजा हो गयी तो टॉप बैनर्स और कुछ बड़ी कंपनियों के करीब 500 करोड़ पानी में डूब जायेंगे। सलमान ने अपनी डेट्स बड़े निर्माताओं को दे रखा है।

सलमान खान के मुकदमों के चलते सलीम ने किया मोदी को माफ?

तो वहीं सलमान ने इन फिल्मों के लिए करोड़ो रूपये की डील की है।जिन बड़ी फिल्मों को सलमान ने साइन किया है उनके नाम है कबीर खान की बेनाम फिल्म ,साजिद नाडियाडवाला की 'किक' अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वेल और राजश्री की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो'। कुल मिलाकर सलमान के केस ने लोगों की धुकधकी बढ़ा दी है देखते हैं आने वाला वक्त सलमान के लिए खुशियां लेकर आता है कि गम का सबब बनता है।

गौरतलब है कि 8 सितंबर साल 2002 में सलमान खान के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने लापरवाही से अपनी टोयटा लैंड क्रूजर से एक बेकरी को रौंद दिया था जिसके कारण बेकरी के बाहर सोये एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। इस मामले में कोर्ट की सुनवाई साल 2006 से चल रही है।

मार्च से इस केस का सुनवाई फिर से हो रही है जिसके तहत तीन गवाहों ने सलमान खान की शिनाख्त भी कर ली है।जिनके मुताबिक ज से 13 साल पहले जिस गाड़ी ने लोगों को कुचला था उसे ड्राईव करने वाले सलमान खान थे जिन्होंने नशे की हालत में यह संगीन जुर्म किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X