#HitandRun Live: सलमान के पास हैं 48 घंटे, हाईकोर्ट ने दी ज़मानत

[बॉलीवुड समाचार]
48 घंटे की ज़मानत
सलमान खान को मुंबई हाईकोर्ट से 48 घंटों की ज़मानत मिली है। अब वो सीधे अपने घर जाएंगे। सेशन कोर्ट में उन्हें पांच साल की सज़ा मिली थी। जिसके लिए सलमान खान ने हाईकोर्ट में अपील की थी।

कटघरे में पेश हुए थे सलमान
इस हिसाब से आपको 10 साल की सज़ा होनी चाहिए। आपका क्या कहना है? इस पर सलमान खान का एक ही जवाब था। कि गाड़ी मैं नहीं चला रहा था। इस बातचीत के दौरान की तस्वीरें लीक हो गई हैं। देखिए सभी तस्वीरें यहां---> कटघरे में सलमान खान

सलमान खान को पांच साल की जेल
सलमान खान को हिट एंज रन केस मामले में मुंबई के सेशन कोर्ट ने पांच साल जेल की सज़ा सुनाई है। सलमान खान को मामले में पांच साल जेल में बिताने होंंगे। उनके वकील ने तीन साल जेल की सज़ा की जिरह की थी।
ALSO READ: ठाणे या थलोजा किस जेल जाएंगे सलमान

दिल की बीमारी से पीड़ित है सलमान खान
सलमान खान के वकील ने कोर्ट में मेडिकल कागज़ात पेश करते हुए दलील पेश की है कि वो दिल की बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी बीमारी को ध्यान में रखते हुए सज़ा सुनाई जाए। सलमान खान को 4 से 6 सप्ताह में उन्हें एंजियोग्राफी करवानी पड़ती
है।

सलमान से पीड़ित ने वापस मांगे अपने 13 साल!
सलमान खान से एक पीड़ित ने अपने 13 साल वापस मांगे हैं। उनका मानना है कि वो वापस चीज़ें बदल तो नहीं सकते। जब एक्सीडेंट हुआ वो केवल 22 साल के थे। वो नहीं चाहते कि सलमान खान को जेल हो पर इन तेरह सालों का मुआवज़ा चाहते हैं। उन्होंने इस हादसे में अपने पैर खो दिए थे।

TIMELINE: 28 सितंबर 2002 से 6 मई 2013 जानिए हिट एंड रन केस के 13 साल

आज ही जेल जा सकते हैं सलमान खान
सलमान खान हिट एंड रन केस में आज ही जेल जा सकते हैं। उनके वकील ने जिरह की कि उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए उन्हें 2 साल की सज़ा और फाइन तय किया जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता उज्जवल निकम का कहना है कि सलमान के खिलाफ कड़ी धाराएं हैं और उन्हें सज़ा देना ना देना सब कुछ कोर्ट पर निर्भर करता है।

गैर इरादतन हत्या में हो सकती है 10 साल की जेल
सलमान खान को दोषी करार दे दिया गया है। कोर्ट ने सलमान से कहा कि इस मामले में 10 साल की सज़ा बनती है। आपका क्या कहना है। सलमान खान के वकील फिलहाल जिरह कर रहे हैं। सलमान खान से जज ने कहा कि उनके पास लाइसेंस नहीं था।


गैर इरादतन हत्या में हो सकती है 10 साल की जेल
सलमान खान को दोषी करार दे दिया गया है। कोर्ट ने सलमान से कहा कि इस मामले में 10 साल की सज़ा बनती है। आपका क्या कहना है। सलमान खान के वकील फिलहाल जिरह कर रहे हैं। सलमान खान से जज ने कहा कि उनके पास लाइसेंस नहीं दिया गया था।

सलमान खान के खिलाफ आरोप साबित
सलमान खान के खिलाफ सारे आरोप सही साबित हुए हैं। मुंबई अदालत ने माना कि वो शराब पिए हुए थे और गाड़ी भी वही चला रहे थे। जज ने अदालत में कहा कि उनके खिलाफ सारे आरोप सही हैं।

पिता से गले लगकर निकले सलमान
सलमान खान पिता सलीम खान से गले मिलकर कोर्ट के लिए निकल चुके हैं। इस केस के फैसले के चलते उनके घर के आसपास सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है और मीडिया को भी काबू में रखने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि फैसले के चलते मीडिया ने सलमान खान के घर को घेर रखा है।

सलमान से मिलने पहुंचे शाहरूख और अन्य करीबी
सलमान खान के 13 साल पुराने इस केस में आज फैसला आने वाला है और इससे पहले शाहरूख खान, डेविड धवन और अलवीरा खान उनसे मिलने पहुंचे। रात के करीब 1 बजे शाहरूख खान को सलमान खान के घर देखा गया और वो 3 बजे वहां से निकले। वहीं साजिद नाडियाडवाला, डेविड धवन और सलमान खान की बहन अलवीरा खान भी उनसे मिलने पहुंचे।
NOTE: जानिए सलमान खान के हिट एंड रन केस से जुड़ी सारी खबर यहां---> #HitAndRun

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X