सलमान खान के हिट एंड रन केस में मुंबई के सेशन कोर्ट ने पांच साल की सज़ा का एलान किया है। कोर्ट में जब सुबह सलमान खान पेश हुए तो जज ने उनसे कहा कि गाड़ी आप ही चला रहे थे। आप नशे में थे और ये एक्सीडेंट आपसे ही हुआ। आप पर लगे सारे आरोप सच हैं।
इस हिसाब से आपको 10 साल की सज़ा होनी चाहिए। आपका क्या कहना है? इस पर सलमान खान का एक ही जवाब था। कि गाड़ी मैं नहीं चला रहा था। इस बातचीत के दौरान की तस्वीरें लीक हो गई हैं। देखिए सभी तस्वीरें यहां---> सलमान खान को हिट एंज रन केस मामले में मुंबई के सेशन कोर्ट ने पांच साल जेल की सज़ा सुनाई है। सलमान खान को मामले में पांच साल जेल में बिताने होंंगे। सलमान खान के वकील ने कोर्ट में मेडिकल कागज़ात पेश करते हुए दलील पेश की है कि वो दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। सलमान खान के खिलाफ सारे आरोप सही साबित हुए हैं। मुंबई अदालत ने माना कि वो शराब पिए हुए थे और गाड़ी भी वही चला रहे थे। सलमान खान पिता सलीम खान से गले मिलकर कोर्ट के लिए निकले। इस केस के फैसले के चलते उनके घर के आसपास सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई। जज के ये कहते ही कि सलमान खान के खिलाफ सारे आरोप सही हैं, उनकी मां सलमा खान बीमार हो गईं और उन्हें सोहेल खान घर लेकर गए। कोर्ट के बाहर मीडिया जमा रहा। लोग इस केस के फैसले से जुड़ी पल पल की खबर जानना चाहते थे। हादसे से ठीक एक दिन पहले ऐश्वर्या राय ने सलमान पर चुप्पी तोड़ी थी। पढ़िए उनका पूरा इंटरव्यू यहां--->#HitAndRun से एक दिन पहले ऐश्वर्या ने मीडिया में खोले थे राज़!
सलमान खान को पांच साल की जेल
दिल की बीमारी से पीड़ित
सारे आरोप सच
पिता से लगे गले
मां हुईं बीमार
जमा रहा मीडिया
28 सितंबर 2002


Click it and Unblock the Notifications
