हिट एंड रन केस मामले की सुनवाई अब 24 को, मुश्किल में 'किक'
मुंबई। आज मुंबई के सेशन कोर्ट ने हिट एंड रन केस मामले की सुनवाई को 24 जुलाई तक मुल्तवी कर दिया है। अब सलमान खान को 24 जुलाई को कोर्ट में पेश होना होगा और उस दिन ही कोर्ट सलमान पर आरोप तय कर सकती है।
लेकिन कोर्ट के चक्कर में साजिद नाडियावाला की फिल्म किक पर संकट मंडरा रहा है क्योंकि 26 जुलाई को फिल्म किक की शूटिंग के लिए सलमान को जैकलीन संग लंदन जाना था । ऐसे में अगर 24 जुलाई को कोर्ट कुछ अप्रत्याशित कदम उठाती है तो सलमान और किक दोनों के लिए मुसीबत बढ़ सकती हैं।
आज जब सलमान कोर्ट पहुंचे तो उस समय उनकी दोनों बहनें अलविरा और अर्पिता भी उनके साथ थीं। बीते 25 जून को कोर्ट ने उन्हें इस मामले में अदालत के समक्ष पेश होने को कहा था और उसने हिट एंड रन केस मामले में सलमान की अर्जी खारिज कर दी थी। अब सलमान खान पर गैरइरदातन हत्या का मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है, जिसमें अगर वह दोषी पाये गये तो उन्हें पूरे दस साल की सजा हो सकती है।
मालूम हो कि 'हिट एंड रन' केस साल 2002 का है। 1 फरवरी 2013 को कोर्ट ने सरकार की उस अपील को स्वीकार कर लिया था जिसमें सरकार की ओर से कहा गया कि सलमान खान ने लापरवाही से गाड़ी चलाई थी जिसके कारण फुटपाथ पर सोये हुए लोग मौत के शिकार हुए। अब सलमान खान पर गैरइरदातन हत्या का मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है, जिसमें अगर वह दोषी पाये गये तो उन्हें पूरे दस साल की सजा हो सकती है जिसके कारण आने वाले दिन सल्लू मियां के लिए काफी कष्टकारी हो सकते हैं।
बताते चले कि 8 सितंबर साल 2002 में सलमान खान के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने लापरवाही से अपनी टोयटा लैंड क्रूजर से एक बेकरी को रौंद दिया था जिसके कारण बेकरी के बाहर सोये एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। इस मामले में कोर्ट की सुनवाई साल 2006 से चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
