सलमान के लिए ख्वाजा साहब के पास पहुंची कैटरीना?
गुरूवार को बॉलीवुड सुंदरी कैटरीना कैफ ने अजमेर में प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। औऱ मन्नत का धागा बांधा। हालांकि कैटरीना इससे पहले भी कई बार ख्वाजा साहब के दर पर पहुंच चुकी हैं लेकिन इस बार जो बात लोगों की ओर से कही जा रही है वह थोड़ा खास है।
कहा तो यह गया कि कैटरीना ने अपनी आने वाली फिल्म धूम 3 का कामयाबी के लिए दुआ मांगने गयी हैं लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि कैटरीना सलमान खान के लिए दुआ मांगने ख्वाजा साहब केयहां गयी है।
क्योंकि आज सलमान खान को हिट एंड रन केस में मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश होना था। सलमान खान के आने वाले दिन काफी सही हो इसलिए कैट, अजमेर गयी थीं क्योंकि धूम 3 को रिलीज होने में काफी वक्त है।
और भले ही कैट-सलमान आज प्रेमी-प्रेमिका ना हो लेकिन कभी तो रहे ही हैं। कैटरीना आज बॉलीवुड में फल-फूल रही हैं लेकिन इसी बॉलीवुड में उन्हें सलमान की बदौलत जगह मिली थी इसलिए ऐसे में अगर कैट ने सल्लू के लिए दुआ मांगी है तो कोई बुरी बात नहीं है।
खैर जो भी हो सच्चाई केवल यही है कि कैट, अजमेर गयी थीं और उन्होंने दरगाह में जियारत की। वैसे इससे पहले अपनी फिल्म जब तक है जान.. की रिलीज से पहले भी कैट अजमेर गयी थींऔर उन्होंने मन्नत का धागा बांधा था।
अब सीधे तौर पर तो यह नहीं कहा जा सकता है कि कैट की मन्नत में क्या है, बस इतनी दुआ कर सकते हैं कि कैट ने जो भी मांग हो उसे ख्वाजा साहब जरूर पूरा करें।
मालूम हो कि 'हिट एंड रन' केस साल 2002 का है। 1 फरवरी 2013 को कोर्ट ने सरकार की उस अपील को स्वीकार कर लिया था जिसमें सरकार की ओर से कहा गया कि सलमान खान ने लापरवाही से गाड़ी चलाई थी जिसके कारण फुटपाथ पर सोये हुए लोग मौत के शिकार हुए।
अब सलमान खान पर गैरइरदातन हत्या का मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है, जिसमें अगर वह दोषी पाये गये तो उन्हें पूरे दस साल की सजा हो सकती है जिसके कारण आने वाले दिन सल्लू मियां के लिए काफी कष्टकारी हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
