Exclusive: OMG बर्थ डे पर कैटरीना के सारे आशिक बीमार..

आज बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ का 29 वां जन्मदिन है। आज की टॉप एक्ट्रेस में शूमार कैटरीना कैफ आज लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। फिल्म बूम से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली कैटरीना ने आज धूम 3 तक बॉलीवुड के हर चोटी के कलाकार के साथ काम कर लिया है। हिंदी भाषा ना आने के बावजूद कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

उनकी फिल्मों ने लगातार बॉक्सऑफिस पर सौ करो़ड़ का बिजनेस किया है तो वहीं आयटम नंबर और मॉडलिंग की दुनिया में भी कैटरीना कैफ का डंका बज रहा है। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहने वाली कैटरीना कैफ आज हिंदी सिनेमा के सभी बिग नेम और बैनर संग काम कर रही है।

कैटरीना कैफ के बारे में तो हर छोटी-बड़ी बातों से आप लोग वाकिफ है लेकिन यहां हम आपको एक दिलचस्प बात बताते हैं जो कि एक अजीब संयोग ही कहा जा सकता है। आज कैटरीना कैफ का जन्मदिन है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि कैटरीना के सभी अच्छे कोस्टार जिनके साथ कैट की जोड़ी ऑनस्क्रीन फबती है, वह सभी या तो बीमार चल रहे हैं या फिर चोटिल हो गये हैं।

हालांकि उन सभी सितारों के बीमार होने या घायल होने में कैटरीना कैफ का हाथ नहीं हैं लेकिन फिर भी यह वो लोग हैं, जो कि कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में जरूर शामिल होते लेकिन अफसोस अपनी बीमारी या चोट के कारण वह शामिल नहीं हो पायेंगे।

नीचे कि स्लाइड पर क्लिक कीजिये और जानिये कि हम किनकी बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X