''सनी लियोन को देश से बाहर निकाला जाए''
[बॉलीवुड न्यूज] सनी लियोन पर अश्लीलता परोसने का आरोप है। एक आम महिला के बाद हिंदू जनजागृति समिति ने भी इस बारे में खुल कर अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने सनी लियोन को देश से बाहर निकाल करने की बात कही है। साथ ही भविष्य में वो भारत न आ पाएं, इसकी मांग भी की है।
बता दें, सनी लियोन पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहंचाने का आरोप लगा है। समिति के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा है कि ठाणे के डोंबीवली में इस मामले को लेकर केस दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि इसी थाने में एक और महिला ने भी सनी लियोन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सनी लियोनी पर अपनी वेबसाइट द्वारा न्यूड और भड़काऊ तस्वीरों द्वारा अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए समिति का कहना है कि इससे भारतीय युवा बिगड़ रहे हैं और भारतीय महिलाओं का अपमान हो रहा है।
बेबी डॉल की MMS लीला..जानिए सनी लियोन की दिलचस्प कहानी
प्रवक्ता ने कहा कि वेबसाइट पर हालांकि चेतावनी है, लेकिन यह व्यर्थ है क्योंकि बच्चे भी वेबसाइट की सामग्री को देख सकते हैं। लोग उससे प्रभावित हो रहे हैं और गूगल सर्च रिजल्ट इसका प्रमाण है। लिहाजा, समिति ने उनकी वेबसाइट को बैन करने और सनी लियोन को भारत से बाहर निकालने की मांग की है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













